फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: धूप चुभी, दो दिन में दो डिग्री बढ़ेगा पारा

विज्ञापन
शाम के समय आसमान में छाया बादल। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में बुधवार को मौसम साफ रहा। धूप-छांव के बीच दोपहर में तीखी धूप ने मुश्किलें बढ़ाईं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दो दिन में तापमान में दो डिग्री की वृद्धि होगी। अधिकतम पारा 33 डिग्री के पार पहुंचेगा। हालांकि बुधवार को तापमान में मामूली कमी देखी गई।
विज्ञापन

जिले में बीते दो दिनों से मौसम खुला हुआ है। इससे मौसम में भी तीखापन आया है। दो दिन में तापमान 30 डिग्री के पार कर गया है। हालांकि इस बीच धूप-छांव का भी असर बना रहा। मंगलवार को कुछ इलाकों में हुई बारिश के कारण बुधवार को तापमान में मामूली गिरावट देखी गई। बुधवार पूरा दिन धूप-छांव के बीच रहा, लेकिन दोपहर के समय धूप का भी तीखी हो गई। जिससे लोगों को उमस का अहसास हुआ। शाम होने के बाद लोगों को उमस का अहसास हुआ। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच चिकित्सकों ने बेहद सतर्कता बरतने की सलाह दी है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि जिले में एक सप्ताह तक अच्छी बारिश हुई है। अब मौसम परिवर्तित हो रहा है। बीच-बीच में अच्छी बारिश के आसार बन सकते हैं। बुधवार को दिन का तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी एक दो दिनों में तापमान में आंशिक रूप से बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें