फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हल्की बारिश के बाद खिली धूप, उमस से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मानसून का दस्तक होने के बाद भी गर्मी और उमस से राहत मिलती नहीं दिख रही है। शनिवार को दोपहर में हल्की बारिश के बाद खिली धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। ग्रामीण सड़कें कीचड़ से सन गई हैं। इससे आवागमन मुश्किल भरा हो गया है। दोहरे मौसम से सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।
विज्ञापन

करीब 10 दिन पूर्व जिले में मानसून ने दस्तक दी। शुरू में तीन दिनों तक रूक-रूककर बारिश हुई, लेकिन उसके बाद मौसम की बेरूखी से लोग परेशान हो गए हैं। आसमान में छाए बादलों के बीच तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। शनिवार को दोपहर बाद ज्ञानपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में 20 मिनट तक हल्की बारिश हुई, हालांकि मोढ़, सुरियावां क्षेत्र में सिर्फ बूंदाबांदी हो सकी। बारिश के बाद तेज धूप से लोग उमस से बेहाल हो गए। उमस के कारण अस्पताल में मौसमी बीमारी से ग्रसित मरीजों की संख्या भी बढ़ी है।
बारिश खेती किसानी के दृष्टिकोण से बेहद फायदेमंद है। किसान धान की रोपाई शुरु कर दिए हैं। कृषि केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शनिवार सुबह आठ बजे तक कुल 5 मिमी बारिश हुई। अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को धूप खिलेगी, लेकिन अचानक से मौसम का मिजाज बदले के साथ ही बारिश की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें