फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका में सुधा और बालक वर्ग दौड़ में अनु रहे प्रथम

Thu, 14 Jan 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
खेलकूद के दौरान जूनियर बालिका वर्ग के 600 मीटर दौड़ में भरतपुर की सुधा प्रथम और बालक वर्ग में चकमानधाता के अनु यादव प्रथम रहे।
विज्ञापन



जंगीगंज संवाददाता के अनुसार डीघ ब्लाक की 18वीं ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता वहिदानगर स्थित खेल मैदान में शुरू हुई। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित और मशाल जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे विकसित देश अमेरिका में भी शिक्षकों का सम्मान किया जाता है। समाज के विकास में शिक्षक एक अहम कड़ी हैं।

 इसके पूर्व शिक्षा अधिकारियों ने माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। खेलकूद के दौरान जूनियर बालिका वर्ग के 600 मीटर दौड़ में भरतपुर की सुधा प्रथम, सीमा बिंद द्वितीय और अर्चना तृतीय रहीं।
विज्ञापन


बालक वर्ग में चकमानधाता के अनु यादव प्रथम, गोधना के संदीप द्वितीय और केवटाहीं के अशोक कुमार तृतीय स्थान पर रहे।

प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में छतमी की काजल प्रथम, जगापुर की कविता द्वितीय, गांधी की अनीता तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में छतमी के सोनू प्रथम, जगापुर के पंकज द्वितीय और गांधी के आशीष तृतीय रहे।

 बालिका वर्ग कबड्डी में कस्तूरबा विद्यालय वहिदा की टीम विजेता बनी। समापन समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य उर्मिला सरोज ने खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी राधेश्याम त्रिपाठी और संचालन अरुण कुमार पांडेय ने किया।

इस मौके पर राजबली उपाध्याय, सूर्यकांत मौर्य, समरजीत यादव, जटाशंकर यादव, मिथिलेश तिवारी, दीपेंद्र त्रिपाठी, नीलेश तिवारी, मुकेश पांडेय, विनोद, पवन यादव, इंद्रमणि मिश्रा, तेज बहादुर, जेपी सिंह, वेद प्रकाश, मो. इमरान, बैजनाथ सरोज, शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

औराई संवाददाता के अनुसार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय ककराही में बतौर मुख्य अतिथि माधोरामपुर के ग्राम प्रधान पति सतीश पाठक ने सरस्वती प्रतिमा के सामने दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

इस दौरान आयोजित खो-खो, पीटी, लंबी कूद, दौड़ में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया गया। इसके पूर्व छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकांकी, लोकगीत प्रस्तुत किया।

 इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद पांडेय, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, नीरज उपाध्याय, मनोज उपाध्याय, मनोज शुक्ल, दिलीप सिंह, डा. मानिक चंद्र पाल, डा. विकेश चौबे, गजेंद्र श्रीवास्तव, राम सागर शुक्ल, प्रभाकर पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


सुरियावां संवाददाता के अनुसार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनकट में 18वीं ब्लाक स्तरीय खेलकूद का शुभारंभ भदोही विधायक जाहिद बेग ने किया।

 प्राथमिक स्तर में 50 मीटर बालक वर्ग में सीताराम बिंद, 100 मीटर में जितेंद्र कुमार, 50 और 100 मीटर बालिका वर्ग में रिंकी णपाल प्रथम रहीं।

600 मीटर बालक वर्ग में सियरहां के सुनील कुमार बिंद प्रथम रहे। इसी तरह अन्य खेलों में खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी जंगीलाल मौर्य, शिक्षक नेता घनश्याम यादव, सुभाष चंद्र पाल, राजेंद्र सिंह, शैलेश, शिव बहादुर यादव, प्रणव तिवारी, रमेश यादव, राजेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें