फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 9.73 लाख से पचभैय्या में लगेगा सबमर्सिबल पंप होगा पाइपलाइन का विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर के पचभैय्या मोहल्ला में 9.73 लाख रुपयेसे सबमर्सिबल लगाने के साथ पाइपलाइन विस्तार कराया जाएगा। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. अतहर अंसारी ने शनिवार को मदरसा प्राइमरी इस्लाह के सामने नए सबमर्सिबल पंप का शिलान्यास किया। पंप लगने के बाद पाइप लाइन का विस्तार होगा।
विज्ञापन

शिलान्यास करते हुए डॉ. अतहर अंसारी ने कहा कि नगर में पेयजल, जलनिकासी समेत अन्य जो समस्याएं थीं, उनका तेजी से समाधान किया जा रहा है। सीवर, सड़क व पेयजल से संबंधित कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं और कई प्रगति पर हैं। लोगों को पेयजल के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए वार्डों में सबमर्सिबल पंप लगाए जा रहे हैं। इस पर पालिका का विशेष ध्यान है।
उन्होंने बताया कि पचभैय्या वार्ड में सबमर्सिबल पंप लगाने के साथ पाइप लाइन के विस्तार का कार्य शुरू हो चुका है। शीघ्र निर्माण पूरा कराकर इसे जनता को समर्पित किया जाएगा। सबमर्सिबल पंप और पाइप लाइन विस्तार के शिलान्यास को पहुंचे अध्यक्ष प्रतिनिधि का लोगों ने माला पहना कर स्वागत किया। सभासद गुलाम हुसैन संजरी, वार्ड के सभासदपति अलाउद्दीन खां आदि मौजूद रहे।

07जेएनडी21-पंजाब बॉर्डर पर गुरुबाणी सुनते किसान। संवाद

07जेएनडी21-पंजाब बॉर्डर पर गुरुबाणी सुनते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें