फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और नहर के पानी से उपकेंद्र जलमग्न, आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
वहीदा नगर विद्युत उप केंद्र परिसर में भरा पानी। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर/वहिदानगर। मूसलाधार बारिश और नहर के पानी से वहिदानगर विद्युत उपकेंद्र जलमग्न हो गया है। इससे चार फीडरों के दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति 10 घंटे बाधित रही। सिंचाई विभाग ने मुख्य पंप कैनाल की दो मशीनों को बंद कर दिया है। बिजली विभाग के अधिकारी ने उपकेंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

वहिदानगर उपकेंद्र से कोनिया और तटवर्ती क्षेत्र तक आपूर्ति होती है। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे की ऊंचाई बढ़ने पर उपकेंद्र 10 फीट नीचे हो गया है। इसके चलते बारिश होने और ज्ञानपुर मुख्य नहर के चलते रहने से उपकेंद्र के आसपास पानी भर जाता है। फीडर पर जलभराव के चलते अरता, अकोढ़ा, कटरा, रमईपुर की हाईटेंशन केबिल जलमग्न रहती हैं। अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि उपकेंद्र का निरीक्षण रिपोर्ट निगम को भेज दी गई है। पंप लगाकर पानी निकलवाया जा रहा है।
दो जिलों में नहर का पानी पहुंचाना बनी है विवशता
ज्ञानपुर। अधिशासी अभियंता नहर पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों के खेतों की ओर खुले कुलाबे बंद करने से नहर का पानी ओवरफ्लो होने से बचाया जा सकता है। उपकेंद्र वहिदानगर के जलमग्न होने की सूचना पर पंप कैनाल की दो मशीनें बंद करा दी गई हैं। कैनाल में चार जिलों भदोही, वाराणसी, मिर्जापुर और जौनपुर के टेल तक पानी पहुंचाने के लिए छह मशीनें चलाई जा रही हैं। मिर्जापुर और वाराणसी जिले में पर्याप्त बरसात नहीं होने के कारण नहरों का नियमित संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें