फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तीन गांवों में बनेंगे उप स्वास्थ्य केंद्र

विज्ञापन
उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए जमीन चिन्हित करते तहसीलदार सुनील कुमार।स्रोत विभाग
विज्ञापन
औराई। जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार बेहतर करने का प्रयास जिले के आलाधिकारी कर रहे हैं। औराई तहसील के तीन गांव सायर, चक केशव बात और पूरे शंभू में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से तीन नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। इससे क्षेत्र के करीब छह गांव के 15 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। उन्हें बेहतर उपचार के लिए भटकने की जरुरत नहीं पड़ेगी। औराई तहसीलदार ने बुधवार को जमीन चिह्नित करके इसकी रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। तहसील के सायर, चक केशव बात और पूरे शंभू में नए उपकेंद्र खोलने के लिए गांव में तीन-तीन सौ वर्ग मीटर जमीन चिह्नित की गई है। तहसीलदार बुधवार को टीम के साथ तीनों गांवों में पहुंचे, उन्होंने जमीन का सीमांकन किया। उक्त जमीन को स्वास्थ्य विभाग के नाम दर्ज करके खतौनी भी डीएम को सुपुर्द कर दिया। शासन से निर्माण के लिए धन आवंटन हो चुका है। महीने के अंत तक निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें