फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आईआईसीटी के साइंस फेस्ट में विद्यार्थियों ने दिखाए हुनर

विज्ञापन
आईआईसीटी के रजत जयंती वर्ष पर रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
भदोही। भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) की सिल्वर जुबली के तहत चल रहे कार्यक्रम के तहत मंगलवार को साइंस फेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें क्विज, रंगोली, पोस्टर व प्रोजेक्ट प्रतियोगिता के साथ अंडर ग्रेजुएट विद्यार्थियों के लिए टेक्निकल पेपर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिताओं ने छात्र-छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई। इसमें जिले के कई विद्यालयों के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। ओबीटी की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं के बाद निदेशक प्रो. राजीव कुमार ने सम्मानित किया। निदेशक ने कहा कि यह खुशी का अवसर है कि आईआईसीटी ने सफलतापूर्वक अपने 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। मुख्य सलाहकार डॉ. एसके पाल ने कहा कि जिले के विद्यालयों के बच्चों को यहां जुटाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को यहां संचालित कार्यक्रमों की जानकारी देना है। केरला स्कूल ऑफ मैथमेटिक्स के डॉ. एके विजयराजन ने स्कूलिंग के बाद मैथमेटिक्स में अवसर और चुनौतियों पर जानकारी दी। मानसिक रोग चिकित्सक डॉ. अभिनव पांडेय ने विद्यार्थियों को मानसिक रूप से मजबूत रहने के टिप्स दिए। मौके पर प्रो. एसके पांडेय, डॉ. बीडी गुप्ता, सिद्धार्थ शुक्ला, डॉ. जयंत देशपांडे, डॉ. श्रवण गुप्ता, दर्पण सिंह आदि रहे। संचालन डॉ. अतुल पांडेय और गुंजन दूबे व संस्थान के डीन डॉ. आरके मलिक ने आभार जताया। को-ऑर्डिनेटर अतानु मन्ना ने बताया कि प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में प्रतीक पांडेय (जवाहर नवोदय) प्रथम और अभिनव तिवारी व शगुन सिंह (वुडवर्ड) द्वितीय रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में अनुष्का विश्वकर्मा (जीवीपीएस) प्रथम व दीक्षा उपाध्याय व कामिनी तिवारी (वुडवर्ड) द्वितीय रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम सनबीम स्कूल के श्रेयसी मिश्रा, वर्तिका रानी व प्रगति की टीम रही। इसी तरह पीबीएस भदोही पब्लिक स्कूल की पीहू कुशवाहा, शुभ्रा व अंशिका कुशवाहा द्वितीय रहीं। क्विज में जवाहर नवोदय के अमन यादव और अंशुमान राव प्रथम रहे। वहीं सेंट थाॅमस स्कूल के नवीन कुशवाहा व प्रशांत राय द्वितीय स्थान पर रहे। टेक्निकल पेपर प्रेजेंटेशन में केएनपीजी के शुभाकर श्रीवास्तव प्रथम व आईआईसीटी के शाश्वत गुप्ता और यश दूबे द्वितीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें