फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ब्लॉक स्तरीय खेलकूद में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम

विज्ञापन
ग्रामीण स्टेडियम चकमानधाता में मेडल संग ब्लॉक स्तरीय खेलकूद के विजेता बच्चे। स्रोत: ​शिक्षक
विज्ञापन
ऊंज/सुरियावां। जिले के डीघ और सुरियावां ब्लॉक में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय बालक्रीड़ा का आयोजन किया गया। जिसमें प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्तर पर खिलाड़ियों ने दम दिखाया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले होनहारों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। डीघ ब्लॉक में खेलकूद का आयोजन ग्रामीण मिनी स्टेडियम चकमानधाता में हुआ। बीईओ डॉ. किरण पांडेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। प्राथमिक विद्यालय स्तर पर 100 मीटर बालक में प्रियांशु कंपोजिट विद्यालय दरवांसी और बालिका में सौम्या भारतीय प्राथमिक विद्यालय कूड़ीखुर्द प्रथम रहीं।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्तर बालक वर्ग में अमनपुरी और बालिका में रितिका उपाध्याय, 600 मीटर बालक में सतीश और बालिका में रजिया अव्वल आईं।
कबड्डी बालक वर्ग में बड़ागांव पूर्व माध्यमिक विद्यालय और बालिका में कोनिया, खो-खो बालक-बालिका में भरतपुर विद्यालय प्रथम रहा। बच्चों को मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर सूर्यकांत मौर्य, शेर सिंह, इंदूचंद्र पांडेय, अनिल आदि रहे। ब्लॉक संसाधन केंद्र सुरियावां में बीईओ शालिनी श्रीवास्तव ने खेलकूद का शुभारंभ किया। प्राथमिक स्तर 50 मीटर बालक वर्ग में खुशियाल, बालिका में रूही, पूर्व माध्यमिक 100 मीटर बालक में सुशील पहले स्थान पर रहे। इस मौके पर प्रमोद कुमार सिंह, सुभाष पाल, दिनेश यादव, धर्मराज यादव, श्यामधर शुक्ला, सुनील आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें