औराई। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय जनपदीय रोवर्स रेंजर्स समागम रैली बृहस्पतिवर को संपन्न हो गया। रोवर्स और रेंजर्स टीम में काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर चैंपियन रहा जबकी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय भदोही की टीम रनरअप रही। रोजर्स में केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय औराई की टीम रनर अप रही।दो दिवसीय जनपदीय रोवर्स रेंजर्स समागम रैली में कुल 16 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विजयी रोवर्स और रेंजर्स की छात्र-छात्राओं को मोमेंटो और मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। रोवर्स टीम में दो महाविद्यालय और रेंजर्स में तीन महाविद्यालय ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि केएनपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने कहा कि छात्र-छात्राओं को हर परिस्थितियों में किसी भी मुकाबले के लिए तैयार रहना चाहिए। केशव प्रसाद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वृजकिशोर त्रिपाठी ने सफल प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस तरह की समागम रैलियों में प्रतिभाग करने से छात्र-छात्राओं में उत्साह का संचार होता है। कहा पठन-पाठन के साथ-साथ इस तरह की गतिविधियों में प्रतिभाग करने से अपने अंदर विपरीत परिस्थितियों से लड़ने में सहायता मिलती है। संचालन डॉ. सुचिता वर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ. आकांक्षा त्रिपाठी, डॉ. रीना सिंह, डॉ. विनोद कुमार मिश्रा, डॉ. आराधना वर्मा, डॉ. लक्ष्मी यादव, डॉ. प्रमोद कुमार मौर्य, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. निसा मिश्रा, डॉ मोहम्मद आकिफ आदि लोग मौजूद रहे।