फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव: सील रहेगी सीमाएं, सुरक्षा रहेगी कड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। केएनपीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को जिम्मेदारी सौंप दी है। मतदान तक महाविद्यालय के आसपास की सीमाएं सील रहेंगी। एएसपी और एडीएम को कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखने का प्रभार दिया गया है। उनके साथ तीनों सीओ, पांच थानों की पुलिस और अपर एसडीएम को लगाया गया है।
विज्ञापन

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ का चुनाव 27 सितंबर को महाविद्यालय परिसर में होगा। महाविद्यालय प्रशासन के साथ ही जिला प्रशासन की ओर से चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की रूपरेखा तय कर ली गई है। चुनाव में उत्साहित छात्रों पर नकेल कसने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात की जाएगी। केएनपीजी के दोनों गेट पर जहां पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे वहीं शीतल पाल तिराहा, दुर्गागंज तिराहा, मिश्रा मार्केट, सीडीओ आवास के समीप बैरिकेडिंग लगाई जाएगी। महाविद्यालय के आसपास की सीमाएं सील रहेंगी। बड़े वाहनों को हास्टल चौराहे से ही डायवर्ट किया जाएगा जबकि छोटे वाहन सीडीओ आवास से कोतवाली, राजा पार्क होते हुए गोपीगंज जाएंगे। डीएम राजेंद्र प्रसाद ने चुनाव कराने के लिए अपर जिलाधिकारी राम सिंह वर्मा, एएसपी रविंद्र कुमार वर्मा, ज्ञानपुर एसडीएम कविता मीणा, अपर एसडीएम रमेश कुमार, तहसीलदार ज्ञानपुर देवेंद्र कुमार के साथ ही तीनों सीओ को नामित किया है। अधिकारियों को निर्देश दिया है कि चुनाव में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी न हो सके। सुबह छह बजे से मतगणना संपन्न होने तक सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें