फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कक्षा चार की छात्रा ने DM को सुनाया 13 का पहाड़ा, CHC की ईंट खराब मिलने पर भड़के; बोले- सुधर जाइए

Fri, 02 May 2025 08:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

यूपी के भदोही में डीएम ने प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दाैरान सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर उन्होंने हिदायत दी। बच्चों से मिलने के बाद वे खुशी दिखे। उनसे पढ़ाई के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
निरीक्षण के दाैरान जिलाधिकारी ने की पूछताछ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे प्राथमिक विद्यालय केशवपुर और आगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्रों से संवाद करते हुए उनसे कुछ प्रश्न पूछे। अधिकांश सही जवाब मिलने पर जिलाधिकारी ने खुशी जताई और उनको मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन




सीएचसी दुर्गागंज के निरीक्षण के दौरान ईंट की गुणवत्ता सही न मिलने पर ठेकेदार को फटकार लगाई। ईंट को जांच के लिए लैब भेजा। प्राथमिक विद्यालय में डीएम ने कक्षा चौथी की छात्रा रानी से 13 का पहाड़ा पूछा। सही बताने पर वह खुश हो गए। 
विज्ञापन


कक्ष में पहुंचते ही सभी बच्चों ने गुड मॉर्निंग सर... से उनका स्वागत किया। डीएम के पूछने पर बच्चों में सान्वी, हरिओम, नंदनी, साक्षी, करन, रानी, आकांक्षा, अनमोल, अमर आदि ने अपना नाम बताया।

एक सवाल के जवाब में बच्चों ने बताया कि बबली का बाजा, मुनमुन और मुन्नू कहानी अच्छी लगती है। डीएम ने एमडीएम की गुणवत्ता को भी परखा। आंगनबाड़ी केंद्र शिवरामपुर में तैनात साधिका सिंह और लक्ष्मीना देवी से बात किया। बताया गया कि यहां 60 बच्चे हैं, जिसमें नौ उपस्थित मिले।

विज्ञापन

लापरवाही पर ठेकेदार को पड़ी फटकार

इसके बाद डीएम सीएचसी दुर्गागंज पहुंचे। यहां एमओआईसी के साथ ओपीडी, इमरजेंसी, महिला और पुरुष वार्ड कक्ष का अवलोकन कर साफ-सफाई का निर्देश दिया। भर्ती मरीजों और तीमारदारों से हाल-चाल पूछते हुए चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ली।

डीएम ने कहा कि अगर कोई बाहर की दवा लिखेगा तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों के आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। कहा कि जहां आप लोग रह रहे हैं, वहां श्रमदान कर लिया करें।

सीएचसी परिसर में बीपीएचओ निर्माण कार्यों के निरीक्षण में ईंट की गुणवत्ता खराब होने पर नाराजगी जताते हुए ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. शुभाकर श्रीवास्वत और ठेकेदार के प्रतिनिधि आशीष सिंह से प्रमाण पत्र पर सिग्नेचर कराकर ईंट की सैंपलिंग जांच के लिए भेजा। फायर सेफ्टी टंकी पर अंकित तिथि एक्सपायर होने पर बीडीओ को बदलने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें