फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव इसी माह संभव

Fri, 09 Sep 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इसी माह छात्रसंघ चुनाव कराए जा सकते हैं। कॉलेज प्रशासन के प्रस्ताव पर जिला और पुलिस प्रशासन सहमत नजर आ रहा है। बृहस्पतिवार को केएनपीजी में प्रशासनिक समिति की बैठक में सितंबर के दूसरे पखवारे में छात्रसंघ चुनाव को कराने पर सहमति बनी। कार्यक्रम की रूपरेखा बनाकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रस्ताव प्रशासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शासन से कॉलेजों को छात्रसंघ चुनाव सितंबर में ही संपन्न कराने का निर्देश जारी किया गया है। इसके मद्देनजर प्राचार्य डॉ. ललित मोहन जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रशासनिक समिति ने सितंबर के दूसरे पखवारे के लिए चुनाव कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। सूत्रों के मुताबिक कॉलेज प्रशासन ने 16 से 28 सितंबर के बीच चुनाव संपन्न कराने के बारे में गंभीरता से सोच रहा है। इसमें 16 को अधिसूचना जारी की जाएगी। 19 सितंबर को नामांकन पत्रों की बिक्री, 20 को नामांकन दाखिला और 21 को नामांकन पत्रों की जांच की जा सकती है। इसके बाद 28 सितंबर का मतदान, मतगणना और परिणाम की घोषणा का कार्यक्रम निर्धारित की गई है। चूंकि अगले माह नवरात्र से लेकर तमाम पर्व और त्योहार पड़ेंगे। इसलिए चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समस्या आ सकती है। सितंबर का दूसरा पखवारा कॉलेज और पुलिस प्रशासन दोनों के लिए मुफीद है। इसलिए पूरी संभावना है कार्यक्रम को मंजूरी मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें