फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में छात्र की मौत, हिरासत में बाइक सवार

विज्ञापन
गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत के बाद जुटी भीड़।संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
गोपीगंज। ऊंज थाना क्षेत्र के सुधवै-वहिदानगर मार्ग पर शुक्रवार को दोपहर में बाइक की चपेट में आने से आठवीं के छात्र की मौत हा गई। पुलिस ने बाइक चालक को हिरासत में ले लिया है। बिछिया निवासी परिजनों ने बताया कि वहिदानगर स्थित एक निजी स्कूल में आयुष तिवारी (14) पुत्र सोनू तिवारी कक्षा आठ में पढ़ता था। प्रतिदिन की तरह वह स्कूल की छुट्टी होने पर साइकिल से घर लौट रहा था। वहिदानगर-सुधवै मार्ग पर तेज गति से जा रहा बाइक सवार अनियंत्रित होकर धक्का मार दिया जिससे छात्र आयुष तिवारी साइकिल समेत गिर कर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच कर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक आयुष दो भाइयों में बड़ा था। मौत से गांव में शोक है। प्रभारी निरीक्षक ऊंज बीके मौर्य ने कहा कि मृतक छात्र के परिजनों की तहरीर पर बाइक सवार को हिरासत में लिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर छात्र की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें