फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। थाना क्षेत्र के बिगही गांव में रविवार को तालाब में डूबने से छात्र आदित्य चौहान (10) पुत्र सिकंदर चौहान की मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बिना परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाने के उत्तरी छोर पर नहर के किनारे बसे गांव के उक्त तालाब में कई लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है। रविवार की सुबह सिकंदर चौहान कुछ लोगों के साथ तालाब में मछली मारने गया था। उसका लड़का आदित्य मछलियों को एकत्रित करने में लगा था। उसी समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक वह दम तोड़ चुका था। काफी देर बाद पता चलने पर उसे पानी से निकाल कर आनन-फानन में अंतिम संस्कार भी कर करा दिया। मृतक आदित्य प्राथमिक विद्यालय बिगही में कक्षा चार का छात्र था। वह पांच बहनों में इकलौता भाई था। उसकी मां का रो -रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें