फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री की तनी भृकुटी, अफसरों को चेताया

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन न होने पर पशुधन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास विभाग मंत्री जेपी निषाद की भृकुटी तन गई। उन्होंने सभी विभागों को हिदायत दी। कहा कि व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर शासन को पत्र लिखा जाएगा। खराब सड़कों को एक सप्ताह में गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में संवाद से ही समस्याओं का समाधान होना चाहिए। शासन, प्रशासन और जनप्रतिनिधि सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। कहा कि अभी तक सड़कें गढ्ढ़ा मुक्त नहीं हो सकी। सभी सड़कों को चिह्नित कर एक सप्ताह में काम शुरू करा दें। मुख्य चिकित्सा विभाग से कहा कि सरकार ने गरीबो के लिए अनेक योजनाए चलाई है, जो उन तक नही पहुंच रही है। यह चिंता का विषय है, इसमें सुधार लाएं अन्यथा सख्ती की जाएगी। बिजली विभाग की समीक्षा में अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि जिन उपभोक्ताओं के घर पर नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन हुआ है, लेकिन बिजली आपूर्ति अब तक नहीं हो सकी है उसे सही कराएं। बिजली बिल का समुचित निस्तारण न होने पर कड़ी फटकार लगाई। मुख्य विकास अधिकारी और परियोजना निदेशक को निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों को आवास बनाकर समय सीमा में उपलब्ध कराएं। सर्वाजनिक वितरण प्रणाली में अनाज वितरण की स्थिति ठीक न होने पर नाराजगी जताई। जिला पूर्ति अधिकारी से कहा कि सत्यापन कराकर पात्रों को नया कार्ड जारी करें। इसके बाद स्वच्छ भारत मिशन योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जननी सुरक्षा योजना, दीन दयाल विद्युतीकरण, सर्व शिक्षा अभियान, बाल विकास परियोजना आदि विभागों की समीक्षा की और सभी अधिकारियों को हिदायत दिया कि कल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचे। इस मौके पर सांसद रमेश कुमार बिंद, ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र, भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर, सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार बिंद, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, डीएम राजेंद्र प्रसाद, एसपी रामबदन सिंह, सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह, डीआईओएस अशोक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
तनातनी को लेकर सतर्क रहा प्रशासन
ज्ञानपुर। राजकीय गेस्ट हाउस में एक दिन पूर्व दो विधायकों के बीच हुए विवाद को लेकर प्रशासन शुक्रवार को सतर्क रहा। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक में सभी विधायक पहुंचे। किसी बात को लेकर विवाद फिर न हो जाए इसके लिए कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास सुरक्षाकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें