नगर स्थित कांग्रेस पार्टी के कैंप कार्यालय पर गुरुवार को वरिष्ठ नेत्री जनपद प्रभारी डॉ. सुधा राय ने कार्यकर्ताओं की बैठक की।
इसमें उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता, नेताओं, पदाधिकारियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती से ही कार्यकर्ताओं की छवि बनेगी।
कार्यकर्ताओं को आपस में सामंजस्य बनाकर कांग्रेस को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर कांग्रेस की जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने पार्टी की तरफ से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के बारे मंे विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निर्धारित तिथि के अंदर गुणवत्ता के साथ सदस्यता अभियान को पूर्ण करने का आह्वान किया।
उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश कमेटी के पदाधिकारी डॉ. देवेंद्रनाथ दुबे, सुधाकर तिवारी को बधाई भी दी। साथ ही उम्मीद जताई कि देवेंद्र को प्रदेश कमेटी मंे शामिल किए जाने से पार्टी मजबूत होगी।
डॉ. मधु राय, सुरेश सिंह ने भी विचार व्यक्त किया। इस मौके पर उमापति मिश्र, डॉ.देवेंद्रनाथ दुबे, सुधाकर तिवारी, संजीव दुबे, सुरेशचंद्र उपाध्याय, गुलजारी लाल, रत्नेश मिश्र, घनश्याम शुक्ल आदि थे।