फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में बुझ गईं स्ट्रीट लाइटें, अंधेरे में चलना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
ज्ञानपुर नगर के दुर्गागंज तिराहे पर खराब स्ट्रीट लाइट। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगरों को दुधिया रोशनी से रोशन करने की मुहिम अफसरों की उदासीनता से फेल होती दिख रही है। सार्वजनिक स्थलों और संपर्क मार्गों के किनारे लगी ज्यादातर स्ट्रीट लाइट बारिश में बुझ गई हैं। इससे अंधेरे में चलना मुश्किल हो गया है। शिकायत के बाद भी सुधार न होने पर मोहल्ले के लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। नगर पंचायत मुताबिक 11 वार्डों में 487 स्ट्रील लाइट लगी है, जिसमें 30 से 35 खराब है। हालांकि इनकी संख्या 50 से ज्यादा बताई जा रहीं हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से सटे ज्ञानपुर नगर पंचायत में कुल 11 वार्ड है। जिसमें 30 हजार से अधिक आबादी निवास करती है। आदर्श नगर योजना में करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च कर नगर की प्रकाश, संपर्क मार्ग आदि की व्यवस्था दुरुस्त की गई। पथ प्रकाश की व्यवस्था मुकम्मल करने के लिए स्ट्रीट लाइट, सोलर पैनल, हाई मास्ट लाइट वार्डों में लगाए गए। उपकरणों में कमीशनखोरी और निगरानी न होने से कम समय में ही वह खराब होने लगे हैं। जिससे बारिश में संपर्क मार्गों से होकर गुजरना मुश्किल भरा हो गया है। ज्ञानपुर नगर के अलग-अलग मोहल्लों में दर्जन भर से अधिक स्ट्रीट लाइट महीनों से खराब है। जिसका सुधार अब तक नहीं हो सका है।
यहां खराब है स्ट्रीट लाइट
ज्ञानपुर। नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक की दलित बस्ती के पास लगा लाइट खराब है। वार्ड संख्या दो में जेके जनरल स्टोर की दुकान से लेकर रुपन तिराहा तक लाइट खराब है। तिराहा पर लगा हाई मास्ट लाइट भी खराब है। वार्ड संख्या चार में प्रोफेसर कॉलोनी, गांधी पार्क, भोला सिंह के मकान के पास लाइट बंद है। वार्ड संख्या पांच के बिजली विभाग के आफिस के पीछे मोहल्ला में घनश्याम के घर के पास लगा लाइट महीनों से बंद है। सुरियावां में कुल 647 स्ट्रीट लाइट में करीब 80 लाइट खराब है। यही हाल घोसिया और खमरियां और नई बाजार का है। घोसिया में 70 स्ट्रीट लाइट, 60 सोलर लाइट लगी है। जिसमें अधिकांश की बैट्री या तो खराब है या चोरी हो गई है।
विज्ञापन

एक दो दिन में सभी स्ट्रीट लाइट बन जाएगी। मरम्मत कार्य के लिए 25 लाइट दिया गया है। अभी कुछ दिन पहले बंद पड़े स्ट्रीट लाइट को बनाया गया था। - हीरालाल मौर्य, अध्यक्ष ज्ञानपुर नगर पंचायत
बारिश के दिनों में रात में आने में डर लगता है, क्योंकि स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। विभाग से शिकायत के भी स्ट्रीट लाइट सही नहीं हुआ।
- विनोद कुमार सिंह, घोसिया।
यहां की स्ट्रीट लाइट भगवान भरोसे चल रही है। कभी जलती है, कभी अपने आप बंद हो जाती है। विभाग के पास इतना समय नहीं है कि लाइट आकर देख ले।
- विवेक कुमार गुप्ता, घोसिया
सरकार लाखों रुपये खर्च करके लोगों को सुविधा दें रही है कि लोग उजाला में रहे और चले, विभागीय अधिकारी के लापरवाही के चलते स्ट्रीट लाइट बंद है।- रवि गुप्ता
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट बनवाने के लिए कई बार सभासद से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक लाइट नहीं बन सका है।- मो. हसन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें