सीतामढ़ी में हर घर तिरंगा जागरुकता रैली निकालते डाककर्मी। संवाद
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/वहिदानगर। आजादी के अमृत महोत्सव अभियान अंतर्गत डाक विभाग ने सोमवार को भी कोनिया क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल कर हर घर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया।
सीतामढ़ी डाकघर से रैली को रवाना कर डाक सर्वेक्षक ओमप्रकाश वर्मा के साथ कर्मचारियों की टोली कोइरौना, बनकट उपरवार, बारीपुर, निबिहां, गोलखरा, इटहरा, सोनपुर-कटरा, खेदौपुर, रैयापुर, चंदापुर, डीघ उपरवार गांवों का भ्रमण किया। जन-जन के हाथों में विभाग की ओर से जारी पंफलेट, पोस्टर उपलब्ध कराकर 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। इस मौके पर राजकुमार सिंह, उमानाथ, राजेंद्र बहादुर, प्रमोद कुमार, राजेंद्र प्रसाद, रोहित सिंह, रामा सिंह, जगदीश तिवारी, बलराम, विजय शंकर, लालमणि राम आदि रहे। वहीं दूसरी ओर उप मंडलीय डाक अधीक्षक आरके गोस्वामी ने बताया कि 14 डाकघरों से 10 हजार तिरंगे चार दिनों में बिक गए। उन्होंने बताया कि 10 हजार तिरंगे की डिमांड पश्चिमी मंडल प्रशासन से कर दी गई है जो दो दिन में उपलब्ध भी हो जाएंगे।