फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गांवों में छुट्टा पशुओं का आतंक, गेहूं की फसल चौपट, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
धीना। धानापुर विकास खंड के आधा दर्जन गांवों में छुट्टा पशुओं का आतंक किसानों के लिए समस्या बना हुआ है। खेतों में लहलहा रही गेहूं की फसल को छुट्टा पशु लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


हेतमपुर, जनौली, जमुर्खा, रैथा, बहेरी और कोहना कमालपुर सहित आधा दर्जन गांवों में छुट्टा पशुओं से किसान परेशान हैं। ग्रामीण अनिल यादव, मनोज पांडेय, दिलीप सिंह, नवीन राय आदि ने बताया कि जर्सी गायों के बछड़े उपयोग में न आने के कारण कई पशुपालक उन्हें खुला छोड़ देते हैं। यही बछड़े आगे चलकर छुट्टा पशु बन जाते हैं और किसानों की फसलों को भारी क्षति पहुंचाते हैं। वर्तमान समय में गेहूं की फसल महज 20–21 दिन की है। ऐसे में पशुओं द्वारा चरने से फसल के पूरी तरह नष्ट होने का खतरा बना हुआ है। किसानों का आरोप है कि डीएम के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद छुट्टा पशुओं को पशु आश्रय स्थलों में नहीं भेजा जा रहा है। वहीं ग्राम प्रधान भी इस गंभीर समस्या के प्रति उदासीन बने हुए हैं, जिससे किसानों की परेशानी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इस संबंध में विकास खंड अधिकारी धानापुर अमित कुमार ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया गया है कि जिन गांवों में छुट्टा पशु घूम रहे हैं। वहां से उन्हें साधनों के माध्यम से पकड़कर पशु आश्रय स्थलों में भेजा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्देशों का पालन न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें