फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरीय क्षेत्रों के विकास को लेकर बनी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में नगर निकायों की ओर से उपलब्ध कराई गई विकास, निर्माण कार्यों के संबंधित कार्य योजनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही वित्तीय, प्रशासनिक स्वीकृति के संबंध में बैठक की गई।
विज्ञापन

जिसमें नगर पालिका एवं नगर पंचायतों की ओर से अपने टाइड एवं अनटाइड फंड के माध्यम से कराए जाने वाले कार्यों को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के समक्ष रखा। जिसमें नगर पालिका भदोही व गोपीगंज नगर पंचायत ज्ञानपुर, सुरियावां, नई बाजार, घोषिया, खमरिया के अधिशासी अधिकारियों ने क्षेत्र के लिए निर्माण कार्य एवं विकास कार्य तथा मूलभूत सुविधाओं को पूर्ण कराने हेतु जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्ताव रखे। जैसे कि नाला निर्माण, वाटर कूलर, पेयजल पाइपलाइन, स्ट्रीट लाइट, कायाकल्प योजना के माध्यम से स्कूलों में टाइल्स लगाए गए। नगर निकायों में डस्टबिन, हैंडपंप, सड़क निर्माण, डंपिंग ग्राउंड एवं नगर निकायों में सफाई कराने से संबंधित यंत्रों के क्रय आदि कार्य को लेकर जिलाधिकारी ने विस्तार पूर्वक चर्चा की। स्वीकृत किए गए कार्यों को आगे बढ़ाते हुए कार्य कराने के निर्देश दिया गया। कार्य समिति के समक्ष रखे तथा उन कार्यों को स्वीकृति नहीं मिल पायी उन कार्यों को लेकर सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य के सापेक्ष विशेषज्ञ से प्रमाणित कराते हुए पुन: बैठक में कमेटी के समक्ष प्रस्ताव रखें। जिससे कि विचार विमर्श किया जा सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र, वरिष्ठ कोषाधिकारी धर्मेंद्रपति त्रिपाठी, सभी निकाय के अधिशासी अधिकारी और अध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें