फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में रुकें अफसर, अन्यथा होंगे दंडित :डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को नवागत जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें हिदायत दी कि शासन की मंशानुसार काम करें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों से कहा कि वह जनपद मुख्यालय न छोड़ें। शाम की बैठक में न होने पर रास्ते में होने की बात कहेंगे तो सख्त कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि वह अपने कार्यालयों में सुबह 10 बजे बैठकर आम लोगों की फरियाद सुनें। शिकायतों का खुद निस्तारण करें। केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में पात्रों का चयन कर लाभ दें। जिले में लंबित परियोजनाओं को पूर्ण कराने के लिए विभागों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया। इसके बाद डीएम ने 16 फरवरी को महाराजा सुहेलदेव जयंती समारोह मनाने की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभाकक्ष में सुबह नौ बजे से जयंती मनाई जाएगी। सुबह साढ़े नौ से 11 बजे तक प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से लोगों को संबोधित करेंगे। बीएसए, डीआईओएस और तीनों एसडीएम को निर्देश दिया कि वह अपने यहां भी कार्यक्रम कराएं। नगर पालिका के ईओ और प्रशासकों को गांवों और नगरों में साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ भानूप्रताप सिंह, एडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्रा, सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह, अपर उप जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें