फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दो माह चलेगा डायरिया रोको अभियान, एएनएम, आशा करेंगी जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में दो माह तक चलने वाला डायरिया रोको अभियान की शुरुआत शनिवार से हुई है। जिले के 546 गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम जाकर लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करेगी। लक्षण मिलने पर आशा, एएनएम इसकी सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक को देगी।सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि 12 जुलाई से 11 सितंबर तक डायरिया रोको अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान स्वास्थ्यकर्मी लोगों को बीमारी से बचाव के लिए जागरूक करेंगे। अभियान का उद्देश्य डायरिया से शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है। ऐसे भी जिले में शिशु मृत्यु शून्य है। स्वच्छता, पेयजल, ओआरएस और जिंक के उपयोग के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। स्थ्यकर्मी को अभियान के बारे में बता दिया गया। बताया कि टीम गांव में जा रही है कि नहीं इसकी मॉनिटरिंग नोडल करेंगे। डायरिया गंभीर बीमारी है, जो बच्चों सहित हर आयु वर्ग के लोगों में होती है। गर्मी, ठंडी दोनों सीजन में डायरिया होने का खतरा रहता है। इसलिए बीमारी के प्रति सजगता जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें