फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में नहीं चला स्टीमर, खतरे में जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर, सीतामढ़ी और डेंगूरपुर-धनतुलसी घाट पर बने पीपा पुलों को आठ दिन पूर्व बंद कर दिए जाने से गंगा आर-पार होना अब लोगों के लिए कठिन हो गया है। लोक निर्माण विभाग के आश्वासन के बाद भी वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नि:शुल्क स्टीमर बुधवार को भी नहीं चलाया गया। स्टीमर के नहीं चलने से नाविक जर्जर नावों से मनमाना किराया लेकर यात्रियों को गंगा पार करा रहे हैं। स्टीमर से यात्रा करने की आस में बुधवार को रामपुर घाट पहुंची निर्मला देवी, विशुनी देवी, कमला देवी, महेंद्रनाथ, सुरेश कुमार आदि ने बताया कि पूर्व के दिनों में वह विंध्याचल धाम तक पुल से यात्रा कर चुके हैं। विभाग की ओर से स्टीमर चलवाने का भरोसा मिला था लेकिन जर्जर नाव से आर-पार होना पड़ा। प्रति यात्री नाविक 20, साइकिल 10, बाइक 20 रुपये वसूलना उस समय भारी पड़ता है जब किसी को सामने वाले घाट से जब उन्हें वापस लौटना पड़ता है। यदि स्टीमर की सुविधा मिलती तो आर्थिक के साथ समय भी बचता। सीतामढ़ी, डेंगूरपुर-धनतुलसी घाट पर गंगा पार होने के लिए पहुंचे सरफराज, मुकेश, सुशील, अरुण ने कहा कि चकर प्लेट के हटने से रास्ते में कीचड़ से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक्सईएन लोक निर्माण विभाग के हीरामणि वर्मा ने बताया कि 25 जून तक टेंडर खोलकर ठेकेदारों को स्टीमर संचालन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें