फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: संविधान बचाओ सम्मेलन में बोले कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना

Sun, 01 Jun 2025 08:58 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष ने संविधान बचाओ सम्मेलन में शिरकत किया और सरकार पर निशाना साधते हुए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि जमीन पर जनता को जागरूक करें।

 
विज्ञापन
कांग्रेस का संविधान बचाओ सम्मेलन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 ब्लॉक क्षेत्र के गंगारामपुर गांव में रविवार को कांग्रेस पार्टी ने संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय ने कहा कि देश का संविधान खतरे में है। 2027 के चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थाओं का राजनीतिकरण कर संविधान को खतरे में डाल रही हैं। दलित पिछड़ों अल्पसंख्यकों का हक, अधिकार समाप्त किया जा रहा है। कहा कि सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता देश के संविधान को बचाने के लिए कृत संकल्पित है।

प्रदेश कोऑर्डिनेटर सत्यवीर सिंह और दयाशंकर पांडेय कहा कि जब पूरा देश पाकिस्तान के विरुद्ध एकजुट है। विपक्ष दल भी सत्ता के साथ खड़ा रहा। पाकिस्तान को सबक सिखाने के बजाए, अमेरिका के घोषित सीजफायर को स्वीकार किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने किया।
विज्ञापन


लोक गायिका पूजा बिंदेश्वरी ने स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर त्रिलोकी नाथ बिंद, रमाशंकर बिंद, सतीश बिंद, डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे राजन, पं. दीनानाथ दुबे, जगदीश्वर दुबे, काशीनाथ गौतम, सुरेश गौतम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें