फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्रत और अनुष्ठान शुरू

Tue, 19 Jul 2016 01:33 AM IST
bhadohi
विज्ञापन
दुर्गा मंदिर में सामूहिक हवन में भाग लेते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के शिवालयों पर सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सावन में पांच सोमवार का व्रत रखने वाली महिला श्रद्धालुओं की भीड़ से आषाढ़ के अंतिम सोमवार को भी शिव मंदिर गुलजार हो गए।
विज्ञापन


इस बार सावन महीने में चार सोमवार पड़ रहा है। जबकि अमूमन महिला श्रद्धालु सावन में पांच सोमवार का व्रत रखती हैं। आषाढ़ के अंतिम सोमवार से ही लोगों ने सोमवार का व्रत आरंभ कर दिया है। बड़ी संख्या में महिलाओं ने देवाधिदेव महादेव को बेलपत्र, मदार और धतूर आदि चढ़ाकर सुख-सौभाग्य की कामना की। ज्ञानपुर नगर स्थित सिद्धपीठ हरिहरनाथ में पूरे दिन श्रद्धालुओं के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा।इसी तरह काशी और प्रयाग के मध्य स्थित सेमराध नाथ मंदिर में भी सोमवार को जलाभिषेक करने वालों का तांता लग गया। भोर से ही लोग गंगा स्नान कर जलाभिषेक करने पहुंचने लगे।

दोपहर तक गर्भगृह और मंदिर में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। शाम को भी भीड़ से मंदिर परिसर पटा रहा। यहां हजारों लोगों ने हाजिरी लगाई। बीच-बीच में जयकारे, घंटे-घड़ियाल की ध्वनि से मंदिर परिसर गूंजता रहा। इसी तरह बड़ेशिव, तिलेश्वरनाथ, गोपेश्वरनाथ समेत जिले के अन्य तमाम शिवमंदिरों पर दर्शन-पूजन के लिए भीड़ जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें