फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 30 लाख की स्टांप चोरी, 23 क्रेताओं को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। रजिस्ट्री विभाग में जमीन बैनामा कराने में स्टांप चोरी का सिलसिला रूक नहीं रहा है। उप निबंधन कार्यालय ज्ञानपुर में मात्र एक महीने में 30 लाख स्टांप चोरी का मामला प्रकाश में आया है। 23 बैनामे में यह चोरी पकड़ी गई है। विभाग ने क्रेताओं को नोटिस भेजकर जुर्माना भरने का निर्देश दिया है। ऐसा नहीं करने पर सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले की ज्ञानपुर, औराई और भदोही तहसील में उप निबंधन कार्यालय स्थित है। जहां पर ग्रामीण एवं शहरी जमीनों की खरीद और बिक्री होती है। इसमें शासन की ओर से तय स्टांप लगाया जाता है, लेकिन विक्रेता और क्रेता विभागीय अधिकारियों से मिलकर जमीन की नवैयत गलत दिखाकर स्टांप शुल्क बचा लेते हैं। जिससे सरकारी राजस्व का नुकसान होता है। उप निबंधक सदर राजेश तिवारी ने बताया कि अप्रैल में क्रेताओं की ओर से हुए जमीन खरीद के मामले में 95 क्रेताओं के अभिलेख अपूर्ण मिले थे। जांच के बाद 23 क्रेताओं पर 30,60800 रुपये के स्टांप भी कम पाए गए। जिनके खिलाफ सप्ताह पूर्व नोटिस जारी कर जवाब देने का निर्देश दे दिया गया है। जवाब नहीं मिलने और कम स्टांप की भरपाई न होने के बाद फाइल डीएम को सौंप दी जाएगी। उन पर जुर्माना लगाने के साथ ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें