प्रांतीय आह्वान पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले कर्मचारियों
ने रविवार को बाइक जुलूस निकालकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे।
वेतन विसंगतियों समेत कई मांगो के समर्थन में निकाले बाइक जुलूस में सरकार
के खिलाफ नारेबाजी की गई।
लोक निर्माण विभाग से शुरू हुआ बाइक
जुलूस कई सरकारी कार्यालयों से होकर लोक निर्माण विभाग कार्यालय में समाप्त
हुआ। मंगलवार और बुधवार को कर्मचारी पेन डाउन हड़ताल करेंगे।
राज्य
कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष धर्मराज यादव के नेतृत्व में दो
दर्जन से अधिक कर्मचारी सोमवार को लोक निर्माण विभाग कार्यालय पहुंचे। यहां
से बाइक जुलूस के शक्ल में विकास भवन पहुंचकर दफ्तरों को बंद कराया।
कर्मचारियों ने कहा कि वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन बहाली, नकदीकरण,
आंगनवाड़ी, रोजगार सेवक, आशा, बीड़ा के कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी का
दर्जा, सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर न करने पर आंदोलन जारी
रहेगा।
ने 22 और 23 दिसंबर कार्य बहिष्कार कर मुख्यालय पर
पहुंचने का आह्वान किया । बाइक जुलूस में कृष्ण गोपाल, रमेश रावत, प्रकाश
सिंह, राजकुमार, नरेंद्र, अविनाश, हरिशंकर यादव, दीपेश आदि रहे।