जिला स्टेडियम में हुए बालक फुटबाल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। स्रोत- स्टेडियम
भदोही। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी को लेकर खेल विभाग की ओर से शुक्रवार को जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल में स्टेडियम-ए ने स्टेडियम-बी को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने भाग लिया था। पहले मैच में वुडवर्ड पब्लिक स्कूल ने सनबीम स्कूल को हराया। दूसरे मैच में स्टेडियम-ए ने गोपीगंज फुटबॉल टीम को हराया। तीसरे मैच में स्टेडियम-बी को सेंट मैरीज स्कूल नईबाजार से वाक ओवर मिलने पर विजेता घोषित किया गया। चौथा मैच ग्रीव आर्ट बनाम जमुनीपुर कॉलोनी के मध्य खेला गया, जिसमें जमुनीपुर कॉलोनी की टीम विजयी रही। इसी तरह पहला सेमीफाइनल वुडवर्ड पब्लिक स्कूल और स्टेडियम-बी के मध्य खेला जाना था लेकिन स्टेडियम-बी को वॉक ओवर मिलने उसे फाइनल में प्रवेश मिल गया। दूसरे सेमीफाइनल में स्टेडियम-ए ने जमुनीपुर कॉलोनी को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में स्टेडियम-ए और स्टेडियम-बी के बीच मुकाबला हुआ, जिसमे स्टेडियम-ए ने स्टेडियम-बी को 5-2 से शिकस्त देकर ट्राॅफी अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता में बिंदु सिंह, अंतिमा मिश्रा, दिलीप कुमार, विनय कुमार एवं प्रेम कुमार मेहता आदि ने सहयोग किया।