कुशियरां में श्री साईं बाबा के वार्षिकोत्सव में जुटे श्रद्धालू
- फोटो : BHADOHI
भदोही। भदोही शहर के कुसियरां मोहल्ले में स्थित श्री साईं बाबा मंदिर का मंगलवार को धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया। आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया। इसके पूर्व सायं 5.30 बजे आस्थावानों ने नेशनल कालेज से श्री साईं बाबा की पालकी निकाली जो मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। वार्षिकोत्सव के लिए श्री साईं बाबा मंदिर को आकर्षक झालरों से सजाया गया था। सुबह से ही मंदिर पर चहल-पहल शुरू हो गई थी। सुबह 7.30 बजे श्रद्धालुओं ने श्री साईं बाबा का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। सायं 5 बजे श्रद्धालुओं ने पालकी निकाली जो मुख्य मार्ग से होता हुआ मंदिर तक गया। सामूहिक हवन, पूजन का क्रम पूरे दिन चला। शाम को महाआरती के बाद विशाल भंडारे में सैकड़ों लोग शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया।संजय सेठ ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।