फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिटाइजर और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर/ सरोई। विकास खंड डीघ के ग्राम सभा तिलंगा में रविवार को नव निर्वाचित प्रधान प्रतिनिधि ने पूरे गांव मे सैनिटाइजर और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव कराने के साथ मास्क वितरित किया। गांव में एक ही परिवार दस लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के आह्वान पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जिलाजीत दुबे ने गांव को संक्रमण से मुक्त रखने का संकल्प लिया है। संक्रमण मुक्त गांव की कल्पना को साकार करने के लिए गांव की साफ सफाई के साथ दवा का छिड़काव शुरू कर दिया है। गांव के लोगों को महामारी से जागरूक करते हुए कहा कि बचाव ही सबसे सरल उपचार है। इस लिए हम सब का परम कर्तव्य है कि गांव को संक्रमण मुक्त रखें ताकि खुद सुरक्षित रहे और परिवार के साथ पूरा गांव सुरक्षित रहे। इस मौके पर प्रकाश चंद्र तिवारी, मोंटू दुबे, संजय दुबे ,भरत पांडेय, सतीश दुबे, शिवकुमार दुबे, संतोष पांडेय, पूर्णमासी गौतम, अजीत आदि लोग मौजूद रहे।
उधर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जयरामपुर में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रमेश गुप्ता ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई और ब्लीचिंग का छिड़काव करवाया कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने के लिए साफ-सफाई बहुत जरूरी है। इस मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी, अजय सरोज, बीरबल सरोज, रोहित, प्रकाश नन्हें लाल सरोज आदि लोग मौजूद रहे। ऊंज संवाददाता के अनुसार, डीघ के सीकीचौरा गांव में ग्राम प्रधान मनोज ओझा ने गांव में सैनिटाइजर और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें