फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आर्थिक तंगी से नहीं दबेगी खेल प्रतिभा, श्रम विभाग करेगा मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। श्रमिक मां-बाप के होनहार खिलाड़ी बच्चों की प्रतिभा अब आर्थिक तंगी से नहीं दबेगी। ऐसे अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर के होनहार खिलाड़ियों को उप्र श्रम कल्याण परिषद की ओर से चेतन चौहान प्रोत्साहन योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन शुरू हो गया है। भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड की तरफ से श्रमिकों के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। उनके स्वास्थ्य, शिक्षा से लेकर अन्य योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। श्रमिक के बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए चेतन चौहान श्रमिक क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है। इसमें राज्य स्तर, राष्ट्रीय स्तर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियों के अनुसार प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

राज्य स्तर पर चयन होने पर 10 हजार, राष्ट्रीय स्तर पर 25 हजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक लाख का सहयोग दिया जाएगा। उपक्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि खिलाड़ी उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें