फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में छोटू मौर्या और साधना को मिला प्रथम स्थान

विज्ञापन
सुरियावां के कैड़ा गांव के खेल मैदान में पौधों के साथ विजेता खिलाड़ी। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
सुरियावां। कैड़ा गांव में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान दौड़ में छोटू मौर्या और साधना ने बाजी मारी। खेलकूद में बालक और बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में छोटू मौर्या और साधना ने प्रथम स्थान हासिल किया। विक्रम यादव और पूजा यादव को द्वितीय स्थान मिला, जबकि महिमा यादव, अमित यादव को तृतीय स्थान मिला। 1500 मीटर दौड़ में छोटू मौर्य और साधना प्रथम स्थान पर रहे, जबकि विक्रम बिंद और सोनी द्वितीय स्थान पर। पूजा यादव, नीलेश यादव तृतीय को स्थान मिला। 400 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में साधना प्रथम, सोनी और पूजा यादव तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि बालक वर्ग में अनुज यादव प्रथम, विक्रम यादव द्वितीय छोटू मौर्य तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में पूजा यादव और छोटू मौर्या प्रथम स्थान पर रहे, आदर्श सिंह द्वितीय, महिमा यादव, सोनी यादव, कार्तिक कुमार तृतीय स्थान पर रहे। क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीष सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पौधे देकर पुरस्कृत करते हुए पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। कहा कि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो हम, आप सभी सुरक्षित रहेंगे। इस दौरान बीओपी आरडी संतोष चौधरी, अजय कुमार सिंह, सूरज वर्मा, दिनेश यादव, मंगरू सरोज, प्रभाकर शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें