फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22वीं बाल क्रीड़ा में होनहारों ने बिखेरी प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुलिस लाइन परिसर में शनिवार को दो दिवसीय 22वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ। पहले दिन प्राथमिक स्तर के छात्र-छात्राओं ने खेलकूद और सांस्कृतिक में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर छाप छोड़ी। मुख्य अतिथि सीडीओ विवेक त्रिपाठी ने सर्वप्रथम सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित किया। उसके बाद ओलंपिक की तर्ज पर मशाल जलाकर और गुब्बारा छोड़कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल के बच्चों में प्रतिभा कूट- कूटकर भरी है। कान्वेंट से भी बेहतर सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चे प्रस्तुत करते हैं। उनकी प्रतिभा मंत्रमुग्ध करने वाली रही। बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके पूर्व विभिन्न स्कूल की टीमों ने मुख्य अतिथि को मार्चपास्ट की सलामी दी। प्राथमिक में बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में संदीप यादव प्रथम, विशाल द्वितीय और अरबाज तृतीय रहे। 100 मीटर में संदीप प्रथम, विशाल द्वितीय और प्रिंस तृतीय रहे। लंबी कूद में रवि को प्रथम, प्रवीण को द्वितीय और गोलू को तीसरा स्थान मिला। खो-खो में भदोही विजेता और ज्ञानपुर उप विजेता जबकि कबड्डी में सुरियावां विजेेता और भदोही उप विजेता बना। प्राथमिक बालिका वर्ग के 100 मीटर में प्रीती सोनकर प्रथम, रानी द्वितीय और गुंजा तृतीय रहीं। 400 मीटर में रिंकी प्रथम, चुलबुली द्वितीय और सुधा तृतीय रहीं। खो-खो में भदोही विजेता, औराई उप विजेता बना। जिम्नास्टिक में बिरनई के बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुति दी। कबड्डी में भदोही विजेता और सुरियावां उप विजेता रहा। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों का खेलकूद कराया गया। जिसमें 100 मीटर में रेशमा प्रथम, ज्योति द्वितीय और प्रियंका तृतीय रहीं। 200 मीटर में रानी बिंद प्रथम, आंचल द्वितीय और प्रियंका बिंद तृतीय रहीं। 400 मीटर में सुमन राजभर प्रथम, गोला फेंक में सुदीना प्रथम रहीं। इसके पूर्व मुख्य अतिथि को सुुधीर सिंह, घनश्याम यादव, अखिलेश यादव, सूर्यकांत मौर्य, सभाजीत सिंह, राजेंद्र कुमार बिंद, समरजीत यादव, दिलीप सिंह, अरूण कुमार पांडेय, योगेंद्र बहादुर, शिवाकांत ने माल्यार्पण किया। प्रतियोगिता संपन्न कराने में मनोज उपाध्याय, बीएल पाल, मुकुल त्रिपाठी, जितेंद्र तिवारी, पूजा त्रिपाठी, ज्योति, जया त्रिपाठी, मुश्ताक अंसारी, दिनेश पाल, वेद प्रकाश, इंद्रजीत बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें