फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार का महंगाई बेरोजगारी पर ध्यान नहीं : राम आसरे

विज्ञापन
पीडीए जनपंचायत में बोलते राम आसरे विश्वकर्मा। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
फोटो 32
विज्ञापन

भदोही। समाजवादी पार्टी की ओर से शुक्रवार को नगर में पीडीए जन पंचायत व संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आए पूर्व मंत्री एवं सपा राष्ट्रीय सचिव रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार केवल हिंदू मिस्लिम कर रही है। महंगाई, बेरोजगारी पर उसका ध्यान नहीं है। मजदूरों के पास काम नहीं है। कालीन उद्योग धरातल पर है। उद्योग को मिलने वाली सभी योजनाएं भाजपा के शासनकाल में बंद हो चुकी हैं। केंद्र और प्रदेश की सरकारों के लिए केवल संप्रदाय की राजनीति रह गई है। यह हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। अब जनता का ध्यान भटकाकर लोगों को वोट नहीं हासिल कर सकती। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने किया। इस मौके पर हृदय नारायण प्रजापति, लालचंद विश्वकर्मा, हसनैन अंसारी, दीपनारायण भारती, रमापति यादव, शीतला प्रसाद आदि रहे।
कम कार्यकर्ता देख नाराज हुए
कार्यक्रम के दाैरान राष्ट्रीय सचिव रामआसरे विश्वकर्मा कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की संख्या कम होने पर नारजगी जताई। इसके बाद वह कार्यक्रम से चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें