फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी के खिलाफ सपा मुखर, डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने आए सपा विधायक जाहिद बेग एवं पदाधिकारी। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सूबे में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और पुलिस की संलिप्तता को लेकर सपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी खाकी के खिलाफ मुखर हो गई है। बृहस्पतिवार को भदोही विधायक जाहिद बेग के नेतृत्व में सपाइयों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा तथा चंदौली समेत अन्य घटनाओं के न्यायिक जांच की मांग की । भदोही विधायक जाहिद बेग ने कहा कि भाजपा की दूसरी बार सरकार बनने के बाद अपराध में बेतहाशा वृद्धि हो गई है। न्याय मांगने वालों के साथ ही पुलिस अन्याय कर रही है। हाथरस में दुष्कर्म पीड़िता को अभी न्याय नहीं मिला था कि चंदौली में निशा यादव की पीटकर हत्या कर दी गई। अभी यह मामला ठंडा नहीं हुआ था कि ललितपुर थाने में न्याय मांगने गई पीड़िता के साथ ही थाना प्रभारी ने दुष्कर्म जैसा घृणित कार्य किया। बेटियों की सुरक्षा का दावा सिर्फ कागजों तक ही सिमटकर रह गया है। तीन सूत्री मांगों में घटना में संलिप्त पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने, हाईकोर्ट के जज से न्यायिक जांच और पीड़ित के आश्रितों को एक-एक करोड़ की आर्थिक मदद देने की मांग की गई। इस मौके पर ह्दय नारायण प्रजापति, रामधनी यादव, शमीम अनवर, कमलाशंकर महतो, हसनैन अंसारी, संतोष यादव, काशीनाथ पाल, कल्लन यादव, रामराज यादव, लालचंद्र बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें