ये कहना है कि प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव का।
वे औराई क्षेत्र के ग्राम पियरोपुर में आसिफ रजा जाफरी के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। जब उनसे पूछा गया कि भदोही और आसपास के जिलों में सड़कों की दयनीय दशा कब सुधरेगी तो उन्होंने कहा कि यदि कुछ सड़कें खराब हैं तो उन्हें भी जल्द बनवा दिया जाएगा। ज्ञानपुर में बेकार पड़े 20 करोड़ की लागत से निर्मित हाट मिक्स प्लांट से जुड़े सवाल पर उन्होंने पूछा कि प्लांट किस विभाग का है। जब उन्हें बताया गया कि आपके विभाग के ही अधीन है तो उन्होंने कहा, जल्द चालू हो जाएगा। उन्होंने हाल ही में निर्मित औराई और पियरोपुर संपर्क मार्ग का लोकार्पण किया और विभागीय अधिकारियों संग बैठक कर जनपद में हो रहे मार्ग निर्माण की प्रगति की समीक्षा भी की।
कैबिनेट मंत्री दोपहर 12.35 बजे आसिफ रजा जाफरी के यहां हेलीकाप्टर से पहुंचे और वर-वधू को आशीर्वाद देने के बाद लौट गए। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में नारे लगाए। इस मौके पर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं विकलांग कल्याण मंत्री अंबिका चौधरी, बाल विकास पुष्टाहार एवं बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री कैलाश चौरसिया, लोक निर्माण एवं सिंचाई राज्य मंत्री सुरेंद्र पटेल, औराई की विधायक मधुबाला पासी, ज्ञानपुर के विधायक विजय मिश्र, भदोही के विधायक जाहिद बेग, जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु, सपा जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी आदि मौजूद थे।