फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सपा सांसद ने 14.47 लाख से बनीं दो सड़कों का किया लोकार्पण

विज्ञापन
रानीपुर के काझा गांव में इंटरलाकिंग का लोर्कापण करते सांसद राजीव राय। स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
घोसी लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद राजीव राय ने रविवार को दो इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया। इनपर 14.47 लाख रुपये खर्च हुए। ये कार्य सांसद क्षेत्र विकास निधि योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में हुए हैं। पहली सड़क विकास खंड रानीपुर की ग्राम सभा काझा में बनी है। इस पर 5.52 लाख रुपये की लागत आई है। यह सड़क कन्या पाठशाला शन्तू गोंड के खेत से प्रेम दूबे के घर तक बनाई गई है। इसका निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रखंड - मऊ ने किया है। दूसरी सड़क विकास खंड परदहा की ग्राम सभा इटौरा में बनी है। इसकी अनुमानित लागत 8.95 लाख रुपये है। यह 212 मीटर लंबी सड़क पिच रोड से नन्हकू चौहान के घर से होते हुए केदार चौहान के घरोही के पिच रोड तक जाती है। इस परियोजना का प्रस्ताव समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान ने दिया था।
विज्ञापन

लोकार्पण के दौरान सांसद राजीव राय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक तक सुगम आवागमन की बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना उनका लक्ष्य है। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में राहत मिलेगी। इन परियोजनाओं से स्थानीय लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें