भदोही के सपा विधायक जाहिद जमाल बेग और उनके बेटे जईम बेग की एमपीएमएल कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से पेशी हुई। नौकरानी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में जेल में बंद सपा विधायक पर कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनी। वहीं सुनवाई के लिए अगली तिथि 28 नवंबर तय की।
भदोही के मालिकाना मोहल्ले स्थित आवास की तीसरी मंजिल पर नौकरानी नाजिया की आत्महत्या के बाद सपा विधायक जाहिद बेग, उनकी पत्नी सीमा बेग और बेटे जईम बेग की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। उनलोगों पर नौकरानी को आत्महत्या के लिए उकसाने, बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
बुधवार को कोर्ट में विधायक की वीडियो कांफ्रेसिंग से पेशी हुई। एमपीएमएल साधना गिरी ने सुनवाई की अगली तिथि 28 नवंबर तय की। विधायक के अधिवक्ता मजहर शकील ने इसकी जानकारी दी। विधायक इस समय प्रयागराज के नैनी और उनका बेटा जईम वाराणसी जेल में बंद है। वहीं पत्नी सीमा अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।