सपा विधायक के आवास की तीसरी मंजिल पर गत आठ सितंबर को नाजिया (17 साल) ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। श्रम विभाग और बाल कल्याण समिति ने छापा मारा तो विधायक के घर से एक और नाबालिग बरामद हुई।
पूछताछ में पता चला कि नाजिया और बरामद नाबालिग विधायक की नौकरानी थीं। बयान के आधार पर ही विधायक और उनकी पत्नी सीमा बेग के खिलाफ नौकरानी को आत्महत्या के लिए उकसाने और उसके साथ मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया गया।