फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कोर्ट में पेश हुए सपा विधायक, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सपा विधायक जाहिद जमाल बेग सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच एमपीएमएलए साधना गिरी की कोर्ट में पेश हुए। जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने रिमांड के लिए कोर्ट में आवेदन किया था। जिसमें पर कोर्ट ने विधायक को तलब किया था। अगली सुनवाई आठ अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन

भदोही के मलिकाना मोहल्ला में सपा विधायक जाहिद बेग के आवास पर आठ सितंबर को एक नाबालिग किशोरी ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर लिया था, जबकि एक दूसरी नाबालिग नौकरानी बरामद हुई थी। जिस मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और श्रम अधिनियम में विधायक, उनकी पत्नी सीमा बेग और बेटे जईम बेग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
बृहस्पतिवार को विधायक ने एमपीएमएलए कोर्ट में सरेंडर किया था। जिसके बाद उन्हें पहले जिला जेल ज्ञानपुर और बाद में नैनी जेल प्रयागराज भेजा गया। पुलिस ने विधायक के रिमांड के लिए कोर्ट में आवेदन किया। जिस पर कोर्ट ने 23 सितंबर को तलब किया था। विधायक की पेशी को लेकर सोमवार को सुबह से ही पुलिस अलर्ट मोड में रही।
विज्ञापन

करीब 11 बजे विधायक साधना गिरी की अदालत में पेश हुए। जहां कोर्ट ने सपा विधायक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। विधायक के अधिवक्ता मजहर शकील ने बताया कि पुलिस के आवेदन पर कोर्ट ने तलब किया था। जिसमें पुलिस को रिमांड नहीं मिली और विधायक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें