फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर साधा सपा सरकार पर निशाना

Mon, 02 Feb 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 आरोप लगाया कि सपा सरकार धर्मांतरण को बढ़ावा दे  रही है।
विज्ञापन

 भाजपा नेता श्याम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि पिछले दो माह से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में धर्मांतरण जैसे मामले सामने आए लेकिन प्रदेश सरकार चुप्पी साधे हुए है।

सरकार के लचर रवैये के चलते हिंदू धर्म की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। वोट की राजनीति के चक्कर में प्रदेश सरकार देश की एकता और अखंडता से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानपुर नगर में कुछ लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसकी शिकायत प्रशासनिक स्तर से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

 अविलंब धर्मांतरण जैसे मामलों पर सख्ती नहीं बरती गई         तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
प्रदर्शन करने वालों में अजीत त्रिपाठी, जय प्रकाश, मस्तराम, सुनील, मुन्नीलाल, सागर, वृजेश जायसवाल, राजू गुप्ता आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें