इसमें प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं।
मुख्य अतिथि औराई विधायक मधुबाला पासी ने कहा कि प्रदेश में पहली बार गांव-गांव मां-बहन के स्वास्थ्य को लेकर एंबुलेंस चलाई जा रही है, किसानों को मुफ्त सिंचाई, ऋण माफी योजना, लोहिया समग्र गांव योजना समेत अन्य योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
औराई विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव, प्रदेश सचिव प्रमोद मौर्य, रामयज्ञ पाल, नंदलाल यादव, हरिशंकर यादव, ओम प्रकाश, श्यामधर, गोरख पासी, शिवदीप आदि मौजूद रहे।
उधर सुरियावां के ब्लाक सभागार में बृहस्पतिवार को हुई सपा की जनसंपर्क सभा में वक्ताओं ने पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं का गुणगान किया। पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनहित में चलाई गई योजनाओं और चुनाव पूर्व वादेे पूर्ण करने की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इसके पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी ने सभा का उद्घाटन फीता काटकर किया। प्रभारी कन्हैयालाल गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलधियां जन-जन तक पहुंचाने के लिए आह्वान किया। नान्हक यादव, मुनौवर अली, राजितराम, नंदलाल गुप्ता, हसनैन अंसारी, अब्दुल रऊफ आदि मौजूद रहे।