सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जो भी जनता से वादा किया है, उसे सत्ता के दौरान पूरा करने का काम किया है।
इसलिए प्रदेश के निरंतर विकास के लिए 2017 में जनता का सहयोग अपेक्षित है। कैबिनेट मंत्री शनिवार को बिहसपुर में आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे।
उन्होंने बसपा पर नौजवानों को गुमराह करके वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समाजहित में आजीवन संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पारसनाथ मौर्य से हम सभी प्रेरणा लेकर समाज कल्याण के लिए कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग के लिए तैयार रहेंगे।
इसके पूर्व कुंवर प्रमोद चंद मौर्य ने 51 किलो का माला पहनाकर मंत्री का अभिनंदन किया। साथ ही स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम देकर और साफा बांधकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को विधायक जाहिद बेग, मधुबाला पासी, जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी, अमरोहा जिलाध्यक्ष विजय पाल सिंह, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, जवाहर लाल, राकेश मौर्य, काशीनाथ मौर्य ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सेंचू अंसारी, धर्मेद्र यादव, कल्लू सिंह, कमला महतो, केश नारायण यादव, वंशीधर गुप्ता, राम खेलावन मौर्य, अरूण मौर्य, सदा चरण पाल आदि रहे।