फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार में जिले के विकास को मिली प्राथमिकता

Thu, 17 Mar 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
समाजवादी विकास दिवस पर बोलते विधायक जाहिद बेग
विज्ञापन
 समाजवादी पार्टी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर दो दिवसीय सपा विकास दिवस समारोह में बुधवार को ब्लाक कार्यालय में वक्ताओं ने सपा सरकार का जमकर बखान किया। इस दौरान श्रम कार्यालय से पंजीयन कराने वाले 50 मजदूरों को साइकल भी वितरित किया गया। विधायक जाहिद बेग ने कहा कि इतिहास में भदोही को इतनी प्राथमिकता नहीं दी गई जितनी वर्तमान अखिलेश सिंह यादव सरकार ने दी है।
विज्ञापन

खण्ड विकास अधिकारी मिनाक्षी देवी ने मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव का संदेश पढ कर लोगों को सुनाया। विधायक ने कहा की जनता ने जिस उम्मीद के साथ चार वर्ष पूर्व जनता ने सपा सरकार को बहुमत दिया था वह पूरा हो रहा है। इसलिए जनता अगले चुनाव में पुन: सपा को सत्ता सौंपने के पक्ष मे है। उन्होंने सरकार द्वारा शुरू किए गए समाजवादी एंबुलेंस सेवा, स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरी, सड़कों के नवनिर्माण तथा मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोटे से अधिसंख्य लोगों को लाभा दिलाए जाने का बखान किया। 
समारोह के नोडल अधिकारी संदीप शर्मा का ब्लाक प्रमुख विकास यादव ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। ब्लाक प्रमुख विकास यादव, उपजिलाधिकारी आशाराम यादव, पूर्व प्रमुख सुनीता यादव ने भी संबोधित किया संचालन रवि प्रकाश पाल ने किया। गायक समयनाथ यादव की टीम ने अपने गीत से सरकार व सपा जनप्रतिनिधियों की खूबियां गिनाई। मुख्य रुप से एडवोकेट शोभनाथ यादव, चिकित्सा अधीक्षक राम आशीष सरोज, रामराज यादव, द्वारिका यादव, सुरेश यादव, प्रकाश जायसवाल, संजय सिंह, श्रीनाथ यादव, मुन्ना सिंह, आशुतोष यादव, संतोष यादव, रमन कुमार जादुगर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें