फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सपा ने मनाई महर्षि कश्यप व निषादराज गुह्य की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला कार्यालय कंसापुर में महर्षि कश्यप और राजा निषादराज गुह्य की जयंती मनायी। बैठक में सपा कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरूषों के योगदानों को याद किया। इस दौरान पार्टी की आगामी बैठक 13 अप्रैल को तय की गई। जिसमें बीपी मंडल, आंबेडकर जयंती मनाने की रुपरेखा तय होगी।
विज्ञापन

पार्टी जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि देश के महापुरुषों को आत्मसात कर अखंडता और एकता को लक्ष्य दिया जा सकता है। महर्षि कश्यप ब्रह्मा जी के मानस पुत्रों में सबसे विद्वान थे। निषादराज गुह्य ऋंगवेरपुर के राजा थे। दोनों महापुरुष हर वर्ग के समाज सुधारक बनकर अप्रतीम ख्याति हासिल कर अमर हो गये। ऐसे व्यक्तित्व और कृतित्व का अनुशरण ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव की तैयारियों पर विचार-विमर्श कर सफलता के लिए जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर विधायक जाहिद बेग, ह्रदय नारायण प्रजापति, हसनैन अंसारी, शोभनाथ यादव, यशवंत यादव, बृजभूषण यादव, सर्वेश यादव, विजय सोनकर, सरिता बिंद, लालचंद बिंद, सुनीता यादव, काशीनाथ पाल, कमला महतो, कमलेश यादव, केशनारायण यादव, इकराम, धर्मेंद्र मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें