फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi: पूर्व विधायक विजय मिश्र के एक और करीबी पर गिरी गाज, दो करोड़ 20 लाख की संपत्ति कुर्की का आदेश

Wed, 05 Apr 2023 09:13 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

पूर्व विधायक विजय मिश्र और उनके करीबियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। बुधवार को जिला मजिस्ट्रेट की अदालत ने पूर्व विधायक के गिरोह के सदस्य सुरेश केशरवानी का दो करोड़ 20  लाख का दो मंजिला भवन कुर्क करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
कोर्ट के बाहर पूर्व विधायक विजय मिश्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सपा व निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्र और उनके करीबियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। बुधवार को जिला मजिस्ट्रेट की अदालत ने पूर्व विधायक के गिरोह के सदस्य सुरेश केशरवानी का दो करोड़ 20  लाख का दो मंजिला भवन कुर्क करने का आदेश दिया।

विज्ञापन


पूर्व विधायक विजय मिश्र इन दिनों आगरा जेल में है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म सहित 83 से अधिक केस दर्ज हैं। बुधवार को जिलाधिकारी गौरांग राठी की अदालत ने विजय मिश्र के गिरोह के सदस्य सुरेश केशरवानी का नारेपार उपरहार में आधुनिक सुविधाओं से युक्त दो मंजिला मकान कुर्क करने का आदेश दिया। इसकी अनुमानित कीमत दो करोड़ 20 लाख है।

जिलाधिकारी ने भवन को 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क करने का आदेश दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सुरेश केशरवानी 2006 से अपराध जगत में रहा है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में जल्द ही भवन को कुर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे की मौत का सच क्या: पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर वकील ने पूछे कई सवाल, पेट में मिला भूरे रंग का पदार्थ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें