फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने रूटमार्च कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा

विज्ञापन
नवरात्र से पूर्व ज्ञानपुर नगर में चक्रमण करते पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार मध्य में। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार मंगलवार को नगर में पुलिस बल के साथ रूटमार्च किया। पशु अस्पताल से शुरू हुआ रूटमार्च हरिहरनाथ मंदिर, शीतल पाल तिराहा, पुरानी बाजार होते हुए पुलिस लाइन पर जाकर समाप्त हुआ। एसपी ने बताया कि नवरात्र और दुर्गापूजा पर्व को सकुशल संपन्न कराने की तैयारी की गई है। सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसके पूर्व एसपी पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने थानों में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण, अपराधियों पर सख्ती और अपराध को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिया। कहा कि थानों में जनता के साथ बेहतर व्यवहार हो, उनकी समस्या सुनी जाए, त्वरित निस्तारण हो यह प्राथमिकता में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें