ज्ञानपुर। प्राथमिक विद्यालय गिरधरपुर द्वीतीय में मंगलवार को सुबह उस समय अफरा- तफरी मच गई जब मध्याह्न भोजन बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। शिक्षकों ने किसी तरह बच्चों को बाहर निकाल कर आग बुझाने में सफलता पाई। आग लगने की जानकारी पर जुटी भीड़ में चर्चा तेज रही कि शिक्षा विभाग दोपहर के समय बच्चों को भोजन देने से लेकर ईंधन तक में भारीभरकम धनराशि खर्च करता है लेकिन उपकरणों के खराब होने पर ध्यान नहीं दिया जाता। प्रधानाध्यापक लता वर्मा ने बताया कि सिलिंडर में पाइप लगाने वाले स्थान पर लिकेज होने से आग लगी थी।