फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द मिलेगी ड्रग वेयर हाऊस की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले का पहला ड्रग वेयर हाउस जमीन चिह्नित होने के लगभग दो माह बाद अब बनना शुरू हो गया है। ज्ञानपुर से सटे तिवारीपुर में लगभग पांच हजार स्क्वायर मीटर जमीन पर ड्रग वेयर हाउस बनने से स्वास्थ्य विभाग की बड़ी समस्या समाप्त हो जायेगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के पास दवा का स्थायी गोडाउन नहीं है। सरपतहां स्थित सौ शैय्या अस्पताल परिसर में ही दवा का गोडाउन बनाया गया है। इसके अलावा परिसर स्थित टीबी अस्पताल में भी कुछ दवाइयां रखी गई हैं। लगभग दो माह पूर्व ही तिवारीपुर में पांच हजार स्कवायर मीटर जमीन ड्रग वेयर हाउस के लिए चिह्नित की गई।
जमीन की जांच पड़ताल के बाद शासन को फाइल भेजी गयी थी, लेकिन किन्ही कारणों से ड्रग वेयर हाउस का निर्माण कार्य अब तक शुरु नहीं हो सका था। इसे अब धीरे-धीरे शुरू कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक का कहना है कि ड्रग वेयर हाउस बनाने के लिए काम शुरु कर दिया गया है। एक साल के अंदर वेयर हाऊस का काम पूरा कर संचालन शुरु करने का उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें