फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा सोनखरी तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर के वार्ड नंबर चार स्थित सोनखरी तालाब अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। जिलाधिकारी विशाल सिंह के स्थलीय निरीक्षण के बाद व्यापारियों को इसकी उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन


नगर के सोनखरी स्थित तालाब कभी तीन बीघे से अधिक में फैला हुआ था, लेकिन लगातार अतिक्रमण के कारण इसका दायरा सिकुड़ता गया। इसको लेकर बीते दिनों नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के श्रीकांत जायसवाल समेत अन्य ने जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर जिलाधिकारी ने तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने का आश्वासन दिया था। बुधवार की शाम जिलाधिकारी तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे और एसडीएम भान सिंह से जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी जलाशय या तालाब के अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर तत्काल खाली कराया जाए। उन्होंने सोनखरी तालाब को खाली कराने का निर्देश देते हुए उसके सौंदर्यीकरण की बात कही। जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद नगर के ऐतिहासिक तालाब के अतिक्रमण मुक्त होने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें